जो होना है वो तो होता ही चला जाएगा
तू कमज़ोर है इसलिए ग़म थोड़ा सताएगा
फ़िक्र की बात नहीं लेकिन वो तो होगी
अँधेरी रात नहीं है लेकिन वो तो होगी
अभी पूरी बात नहीं बनी है
यही तो बस रह गयी कमी है
हालात बुरे नहीं बस ये तेरा आईना है
इसे क़ातिल न समझना ये तेरा पासवां है
तेरा होना एक घाव की अहमियत है
दर्द है तो यही घाव की असलियत है
(मेरे पहले बेटे के लिए जो जन्म लेकर भी अजन्मा ही रह गया। )
ऋचा श्रीवास्तव
27-10-2015
पटना
तू कमज़ोर है इसलिए ग़म थोड़ा सताएगा
फ़िक्र की बात नहीं लेकिन वो तो होगी
अँधेरी रात नहीं है लेकिन वो तो होगी
अभी पूरी बात नहीं बनी है
यही तो बस रह गयी कमी है
हालात बुरे नहीं बस ये तेरा आईना है
इसे क़ातिल न समझना ये तेरा पासवां है
तेरा होना एक घाव की अहमियत है
दर्द है तो यही घाव की असलियत है
(मेरे पहले बेटे के लिए जो जन्म लेकर भी अजन्मा ही रह गया। )
ऋचा श्रीवास्तव
27-10-2015
पटना